Other Districts

बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को मिलेगी नई मजबूती, बगदई में बालिका शौचालय निर्माण का भूमिपूजन

जनपद सभापति लता लक्ष्मीचंद साहू बोलीं—बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देना हम सबकी जिम्मेदारी

गुरूर hct। बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और विद्यालयों में स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ग्राम पंचायत बगदई में महत्वपूर्ण पहल की गई। जनपद पंचायत गुरूर अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदई के स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत गुरूर की सभापति लता लक्ष्मीचंद साहू सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद सभापति लता लक्ष्मीचंद साहू ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों में बालिकाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय की उपलब्धता बेहद जरूरी है। इससे छात्राओं को पढ़ाई के दौरान बेहतर वातावरण मिलेगा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें >> महानवमी पर धनापुरी में मचेगा भक्ति का महासंग्राम

उन्होंने कहा कि बालिकाओं को सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना केवल निर्माण कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके आत्मसम्मान, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। छात्राओं का अपने विद्यालय में बनने वाले शौचालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल होना महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का प्रेरक संदेश देता है।

बुनियादी सुविधाओं से मजबूत होगा शिक्षा का माहौल

विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विकास छात्राओं की नियमित उपस्थिति, सहजता और आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण है। बालिका शौचालय निर्माण से छात्राओं को सुविधा मिलने के साथ ही विद्यालय में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाया गया है।

इस पहल से बालिकाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं के विकास का महत्व सामने आया है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत गुरूर की सभापति लता लक्ष्मीचंद साहू, सरपंच सुनीता शिवेंद्र, उपसरपंच गौकरण कलिहारी, शाला विकास समिति अध्यक्ष चुनेश्वर साहू, सचिव नीलांबर बंजारे, रोजगार सहायक झमेश कुमार, पंच छबील राम, रेखा सिहारे, सुशीला चनापे, सीमा विश्वकर्मा, नारद साहू, प्रधानपाठक लोकनाथ पवार, शिक्षक हरीश साहू, प्रधानपाठक गुरुपंच, झरिया मैडम, भारती मैडम, कुंजल गांवरे सहित समस्त पंचगण, ग्रामवासी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Balod pratinidhi
अमीत मंडावी संवाददाता
whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button