ChhattisgarhCrime

अवैध रूप से शराब बिक्री, दल्ली राजहरा पुलिस ने की कार्यवाही।

*हेमंत साहू
बालोद। दल्लीराजहरा थाना ने मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी महिला के पास से 42 पौव्वा देशी प्लेन शराब और 6 नग बीयर की जब्त कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार दल्लीराजहरा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक हेमन्त सिंह ठाकुर के जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीमती ईमन बाई निषाद निवासी जेडी ऑफिस दल्लीराजहरा के पास अवैध रूप से शराब रखकर बेच रही हैं।
मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी एवं टाउन में रवाना पेट्रोलिंग पार्टी प्रधान आरक्षक हरिशंकर को साथ लेकर मौके पर रवाना हुए। सूचना के सम्बंध में धारा 160 का नोटिस जारी कर हमराह स्टाफ़ गवाह के घटना स्थल जेडी आफिस के पास घेराबंदी कर महिला आरोपी श्रीमती ईमन बाई पति तिलक निषाद (28वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक-22, के मकान के कमरे में पान मसाला के थैले में 42 पौव्वा देशी प्लेन शराब कीमत 2520 रुपये एवं 6 नग बियर कीमत 1020 रुपये को रखकर बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
महिला आरोपी को धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर शराब रखने व बेचने के सम्बंध में कोई कागजात नही होना लेख किया। शराब को जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड में दुर्ग जेल दाखिल किया गया।

Back to top button