Crime

रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24.84 बल्क लीटर अवैध मसाला शराब जब्त, महिला गिरफ्तार

ग्राम दोंदेकला में रिहायशी मकान पर दबिश, 138 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद; आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज।

रायपुर hct : रायपुर अवैध शराब जब्ती अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दोंदेकला में एक रिहायशी मकान से 24.84 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला मदिरा जब्त की है। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक सीएसएमसीएल पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह सफलता हासिल हुई।

रायपुर अवैध शराब जब्ती : महिला गिरफ्तार

आबकारी अधिकारियों ने दिनांक 16 जून 2026 को ग्राम दोंदेकला निवासी गीतांजलि वर्मा के रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 138 नग पाव शोले मसाला देशी मदिरा बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 24.84 बल्क लीटर आंकी गई। विभाग ने मौके पर ही पूरी खेप जब्त कर ली।

इसे भी पढ़ें >> आबकारी उड़नदस्ता पर उगाही का साया

प्राथमिक जांच में शराब का अवैध रूप से संग्रहण पाया गया, जिसके आधार पर आरोपी महिला के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रायपुर आबकारी विभाग की कार्रवाई में जब्त 24.84 बल्क लीटर अवैध देशी मसाला शराब के साथ अधिकारी
ग्राम दोंदेकला में आबकारी विभाग की टीम द्वारा जब्त की गई अवैध देशी मसाला मदिरा और कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी।

रायपुर अवैध शराब जब्ती मामले की जांच जारी

रायपुर अवैध शराब जब्ती अभियान के तहत आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। आबकारी विभाग ने बताया कि मामले की विवेचना आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि जब्त की गई शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

टीम के अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई को सफल बनाने में सहायक जिला आबकारी अधिकारी (ADEO) रविशंकर पैकरा, सुश्री जेबा खान, आबकारी आरक्षक रविंद्र देवांगन, प्रियंका नौरंगे तथा दीपक देव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp logo

Back to top button