Other Districts

सकरी-जावा में कल सजेगा राज्य स्तरीय भव्य सुवा नृत्य प्रतियोगिता का मंच

12 नवंबर को सकरी-जावा (चंद्रखुरी) में होगा आयोजन, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि और जिला पंचायत सदस्य कविता हेमंत कश्यप करेंगी अध्यक्षता

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि, जिला पंचायत सदस्य कविता हेमंत कश्यप करेंगी अध्यक्षता; जय बजरंग जन कल्याण समिति एवं ग्रामवासियों ने की व्यापक तैयारी

रायपुर hct : छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पारंपरिक सुवा नृत्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम सकरी-जावा (चंद्रखुरी) में 12 नवंबर, गुरुवार को राज्य स्तरीय भव्य सुवा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जय बजरंग जन कल्याण समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें >> जिस एनीकट ने नहीं दिया लाभ उसी पर फिर लुटाए 40.44 लाख

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता हेमंत कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

आयोजकों द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार विशिष्ट अतिथियों में जनपद सदस्य आरंग श्री राजू मनहरे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर श्रीमती शारदा देवी वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदिर हसौद श्री गोपाल वर्मा, ग्राम पंचायत सकरी-जावा की सरपंच श्रीमती लीना विक्की वर्मा, उपसरपंच श्रीमती सरिता शंकरनारायण साहू, श्री शुभम एवं श्री भूपेंद्र तिवारी तथा युवा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज श्री चंद्रकांत (राजू) वर्मा शामिल रहेंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं लोककला प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पारंपरिक सुवा नृत्य प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

whatsapp joining link
Join our whatsapp group

 

Back to top button