गरियाबंद। जिले की दोनो विधान सभाओ के लिये सोमवार दोपहर 2 बजे तक शत् प्रतिशत मतदान दलों को रवाना कर दिया गया था। इन में विधान सभा क्र. 54 राजिम में 271 बुथ है, तथा बिंद्रनवागढ में 297 मतदान केंद्र है। जिले में नक्सली गतिविधियो के मददे नजर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गए है। दोनो विधान सभाओ में सवेंदनशील आतिसंवेदनशील बुथो का चिंन्हाकन पहले ही किया जा चुका है, ईन मतदान केन्द्रों में सुरक्षा के इंतजाम किये गए है। दोनो विधान सभाओ में इस बार एक एक पिंक बुथ ( संगवारी) भी बनाये गए है जिसमे महिला मतदाताओ के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, पिंक बुथो में मतदान दल की सभी अधिकारी कर्मचारी महिलाए ही होंगी। इन में राजिम विधान सभा का एक बुथ क्र. 130 क छुरा तथा बिंद्रनवागढ में बुथ क्र 262 करचिया है।
—————————–
आमामोरा ओंड़ के लिए हेलीकाप्टर से रवानगी।
जिले के सुदूर पहाडी क्षेत्र के ग्राम आमामौरा और ओड़ के लिए मतदान दल को सोमवार हेलीकाप्टर के रवाना किया गया। इस मतदान दल में 14 मतदान कर्मी है। ओड तक हेलीकाप्टर से पहुंचने के बाद आमामैारा के लिये मतदान दल को कई कि.मी. पैदल चलना होगा। इनमे से आमामौरा का बुथ क्र. 76 तथापि ओड का बुथ क्र.77 है। इन दोनो बुथो में मतदान दल के सुरक्षित पहुचने की खबर है।
—————————
63 सेक्टर अधिकारी नियुक्त कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े द्वारा विधान सभा निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिले की दोनो विधान सभा क्षेत्र में 63 सेक्टर अधिकारीयो की नियुक्ति की गई है। इन आधिकारीयो के मोबाइल न. भी जारी किये गए है।
——————-
सीमावर्ती क्षेत्रो के मतदान केंद्रो में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिले के अन्य प्रदेशो से लगे सीमावर्ती क्षत्रो के मतदान केद्रो में सुरक्षा के कडत्रे इंतजाम किये गए है। उडीसा राज्य के जिले नवरंगपुर, कालाहंाडी, व नुआपाडा से लगे मतदान केंद्र खुटगांव, खोकसरा, बरही , मगररोडा, बिरीघाट, गरीबा, कैटपदर व इंदागांव जैसे मतदान केंदो में विशेष निगरानी रखी जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की द्रष्टि से जिले में एस टी एफ, कोबरा बटालियन तथा अन्य सुरक्षा एजेसीयो की लगभग 40 कंपनीया तैनात की गई है।
——————–
कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 22 हजार 262
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 22 हजार 262 है, जिनमें पुरूष मतदाता 2 लाख 8634 एवं महिला मतदाता 2 लाख 13614 है। इन दो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 568 मतदान केन्द्र हैं जिनमें राजिम विधानसभा में 271 मतदान केन्द्र एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 297 मतदान केन्द्र हैं। जिले में मतदाता जनसंख्या अनुपात 64.69 है। सफलतापूर्वक चुनाव संचालन के लिए 2496 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है तथा 64 सेक्टर तथा 115 रूट बनाये गये हैं। प्रत्येक सेक्टरो में 08 से 10 मतदान केन्द्र शामिल किया गया है। जिले में सामान्य मतदान केन्द्रों की संख्या 306 है, जबकि राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 127, नक्सल प्रभावित 87 एवं अति नक्सल संवेदनशील 47 केन्द्र हैं। इनके केन्द्रों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
*किरीट ठक्कर।