Chhattisgarh

जनपद सदस्य आशिका कुजूर और जशपुर कलेक्टर की मदद से चेन्नई में फंसे मजदूरों को मिली राहत।

चेन्नई में फंसे जशपुर के मजदूरों को जिला कलेक्टर “कोरोना राहत कोष” से मिली सहायता राशि
सोशल मीडिया के जरिए मांगी थी मदद
दीपक वर्मा, संवाददाता
जशपुर।

जशपुर। देश में COVID-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा अचानक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। जिसकी वजह से अन्य राज्यों में काम करने गए मजदूरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। दैनिक आवश्यक वस्तुओं के लिए भी उन्हें मोहताज होना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होनें पलायन करना शुरू कर दिया। लेकिन समस्या वहां खत्म नहीं हुई थी। जो जहाँ है उन्हें वहीं रहने का आदेश जारी होने के बाद यात्रा कर रहे मजदूरों की परेशानी बढ़ने लगी।

आशिका कुजूर
जनपद सदस्य

इसी कड़ी में जशपुर से केरल काम करने गये पाँच मजदूर घर वापसी के दौरान चेन्नई पहुंचने के बाद वहीं फंस गए। आवागमन की सुविधा बंद हो गई और उन्हें वहीं रुकना पड़ा। लॉकडाउन की तिथि बढ़ने की वजह से उनके पास उपलब्ध सामग्री और रुपये खत्म होने लगे थे। उन्होंने मदद मांगनी शुरू की। कई लोगों को फोन किया लेकिन मदद नहीं मिल पाई। फिर सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक की जनपद सदस्य आशिका कुजूर से मदद की अपील की। उसके बाद आशिका कुजूर ने जशपुर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर से संपर्क किया।

निलेश कुंमार महादेव क्षीरसागर
जशपुर कलेक्टर –

लगातार तीन दिनों तक कोरोना हेल्पलाइन नंबर और अन्य अधिकारियों से संपर्क करने के बाद अंततः जशपुर कलेक्टर द्वारा मदद मिली। जशपुर जिला कलेक्टर कोरोना राहत कोष से मजदूरों को सहायता राशि प्रदान की गई। मदद मिलते ही चेन्नई में फंसे जशपुर के लोगों ने आशिका कुजूर को सह्दय धन्यवाद दिया साथ ही जशपुर कलेक्टर की तत्परता की सराहना की।

बता दें कि जशपुर में 2 अप्रैल से कोरोना राहत कोष शुरू किया गया है। जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम जिला प्रशासन बखूबी कर रही है। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि 2 अप्रैल से शुरू हुए जिला राहत कोष में दानदाताओं द्वारा मिली धनराशि जरूरतमंद नागरिकों तक पहुँचाने में जिला प्रशासन पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। पिछले 2 दिनों में अब तक राहत कोष में 2 लाख ₹ जमा हुए हैं और 35 व्यक्तियों के खाते में पैसे भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद राशि पहुँचाने की प्रक्रिया जारी है।

तेज व सटीक न्यूज़ अपडेट्स अपने “व्हाट्सएप्प” पर अगर आप पाना चाहते है तो नीचे दिए हुए लिंक को क्लिक करके जॉइन करे हमारे ग्रुप को

https://chat.whatsapp.com/LG7AnYeyxJnCNvRAdKB1bH

 

Back to top button

You cannot copy content of this page