माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली


ब्यूरो प्रमुख सुनील महापात्र की रिपोर्ट
माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली का वार्षिक परीक्षाफल परिणाम 2025-26 की घोषणा प्राचार्य सहदेव प्रधान द्वारा शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमल किशोर अग्रवाल एवं सांसद प्रतिनिधि श्री मनोज कुमार दास, सदस्य श्री प्रकाश हमदेव, श्री क्षीरचंद बारी, श्री जोगेश्वर कर (सेवानिवृत शिक्षक), साथ ही शाला के समस्त शिक्षक, कार्यालय स्टॉफ की उपस्थिति में किया गया। कक्षा नवमी का परीक्षाफल 60.23% तथा कक्षा ग्यारहवीं का परीक्षाफल कला संकाय का 76.27%, विज्ञान संकाय का 84.62% तथा वाणिज्य संकाय का 86.67% रहा। संपूर्ण संकाय का एकजाईवार परीक्षाफल 80% रहा। बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम 100% तथा हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 97.8% रहा। S M D C के अध्यक्ष श्री कमल किशोर अग्रवाल, श्री मनोज कुमार दास (सांसद प्रतिनिधि) एवं प्राचार्य सहदेव प्रधान द्वारा शुभकामनाएं देकर सभी सफल छात्र – छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का संचालन पूर्णानंद पाणीग्राही (व्याख्याता) द्वारा किया गया।
