Politics

भाजपा 80 पार, “उत्तर” का अब तक “इंतजार !”

89 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ, लेकिन रायपुर उत्तर सीट पर नाम तय नहीं; महासमुंद और वैशाली नगर में अंतिम फैसलों ने बढ़ाया सस्पेंस

रायपुरभाजपा द्वारा आज रात शेष 11 सीटों के लिए  प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो जाने के साथ ही 89 सीटों की तस्वीर साफ हो गई। रायपुर उत्तर विधानसभा सीट के लिए वर्तमान विधायक श्रीचंद सुंदरानी, संजय श्रीवास्तव एवं सुनील सोनी इन तीनों के नाम पर अब तक सहमति नहीं हो पाई है। कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस द्वारा रायपुर उत्तर के लिए अपने प्रत्याशी का नाम सामने ला देने के बाद ही भाजपा कोई फैसला ले।

रायपुर उत्तर भाजपा प्रत्याशी को लेकर सस्पेंस

इसे भी पढ़ें > राजनांदगांव में करुणा शुक्ला के तीखे तेवर, रमन सिंह पर साधा निशाना।

महासमुंद सीट पर बदला समीकरण

 

वैशाली नगर में भसीन पर दांव, सवाल बरकरार

भसीन को लेकर यह चर्चा गरमाई रही थी कि सर्वे रिपोर्ट में उनका नाम कमजोर पाया गया है। सरोज को प्रदेश के चुनावी मैदान में क्यों नहीं लाया गया और भसीन पर ही क्यों दांव खेल दिया गया ये एक ऐसी कठिन पहेली है; जिसे अन्य लोग तो दूर भाजपा के ही कई लोग बूझने में लगे हुए हैं। कोटा से पिछले चुनाव में कांग्रेस की श्रीमती रेणु जोगी से 5089 जैसे कम मतों से हारने वाले काशी साहू पर भाजपा ने इस बार भी दांव खेला है।

Back to top button