Chhattisgarh

बिंन्द्रानवागढ से रामरतन मॉझी तथा चन्द्रपुर से श्रीमति सुमन नोबल वर्मा ने किया एनसीपी प्रवेश।

नामांकन के आखिरी दौर में राजनीतिक समीकरण बदले, भाजपा-कांग्रेस से नाराज दावेदारों ने एनसीपी का दामन थामा

 

चुनावी दौर में एनसीपी प्रवेश छत्तीसगढ़ नेता बढ़े

रायपुर।  नामांकन के अंतिम चरण में दलों के भीतर असंतोष के चलते एनसीपी में शामिल होने का सिलसिला तेज हुआ है। इधर भाजपा और कांग्रेस से रुठे दावेदारों के लिए एनसीपी ने अपने दरवाजे खोल दिये है। इसी कडी में छत्तीसगढ़ की चन्द्रपुर विधानसभा से पुर्व विधायक नोबल वर्मा की पत्नि सुमन वर्मा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है।

रामरतन मॉझी और सुमन वर्मा का एनसीपी प्रवेश

बिंन्द्रानवागढ़ से रामरतन मॉझी ने थामा एनसीपी का हाथ

भाजपा से बागी माने जा रहे रामरतन मॉझी ने एनसीपी जॉइन कर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश की। विधानसभा चुनाव में दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र से एनसीपी प्रत्याशी की दावेदारी की है।

इसे भी पढ़ें > भाजपा 80 पार, “उत्तर” का अब तक “इंतजार !”

छत्तीसगढ़ में एनसीपी में शामिल होते नेता

विदित हो की रामरतन मॉझी 2003 में भी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड चुके है; इस बार फिर उन्होने राकांपा का हाथ थाम लिया है। इसी तरह श्रीमती सुमनवर्मा के पति नोबलवर्मा भी 2003 में एनसीपी से चन्द्रपुर विधायक चुने गये थे।

Back to top button