Crime

एनआरआई बनकर करता था यह काम…

अब जबलपुर के सिविल लाइन पुलिस का मेहमान बना है नाइजीरियन युवक

2018 में मध्‍य प्रदेश में जबलपुर के विजय नगर निवासी महिला के साथ शादी डॉट कॉम वैवाहिक बेवसाइट पर एक युवक ने एनआरआई बनकर शादी का प्रस्ताव दिया था। ब्राउनी के तीन साथी हरेंद्र सिंह, बद्रीश मिश्रा और शिवम गुप्ता ने मिलकर धोखाधड़ी की थी। आरोपितों ने गिफ्ट कस्टम में पकड़े जाने का हवाला देते हुए महिला से मदद मांगी।

HIGHLIGHTS

  1. धोखाधड़ी के मामले में सजा काट चुका है।
  2. नाइजीरियन को वतन वापसी का इंतजार।
  3. ब्राउनी साल 2015 में भारत आया था।

जबलपुर (Jabalpur News)। जबलपुर में नाइजीरिया का 43 वर्षीय युवक जान अनुबिरी ऊर्फ ब्राउनी अपने वतन नाइजीरिया जाना है, लेकिन न वीसा है न किराए के पैसे। ऐसे में अब सरकार की तरफ से करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च उठाकर उसे घर भेजने का प्रयास हो रहा है।

इस मामले में उसके तीन अन्य साथी भी आरोपित थे

सिविल लाइन थाना पुलिस इसके लिए प्रयास कर रही है। नाइजीरियन युवक पर महिला के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप था। इस मामले में उसके तीन अन्य साथी भी आरोपित थे। जिला अदालत में इस मामले में ब्राउनी को रिहा कर दिया है। अब पु‍लिस उसे नाइजीरिया पहुंचाने के लिए दूतावास से संपर्क कर रही है।

एनआरआई बनकर शादी का प्रस्ताव दिया था

दरअसल 2018 में विजय नगर निवासी एक महिला के साथ शादी डॉट कॉम वैवाहिक बेवसाइट पर एक युवक ने एनआरआई बनकर शादी का प्रस्ताव दिया था। ब्राउनी के तीन साथी हरेंद्र सिंह, बद्रीश मिश्रा और शिवम गुप्ता ने मिलकर धोखाधड़ी की थी। आरोपितों ने गिफ्ट कस्टम में पकड़े जाने का हवाला देते हुए महिला से मदद मांगी।

तीनों दोस्‍तों ने बताईं रोचक बातें

  • एनआरआई उनके लिए गिफ्त ला रहा था लेकिन एयरपोर्ट में कस्टम ड्यूटी के नाम पर रोका।
  • महिला ने बताई गई पूरी कहानी सही मानकर मदद के नाम पर खाते में 16 लाख रुपये भेजे थे।
  • आरोपितों का मोबाइल बंद हुआ जिसके बाद महिला ने स्टेट सायबर सेल को शिकायत दी थी।
  • पुलिस ने आरोपितों की पतासाजी की और कानपुर व दिल्ली से इन्हें 2018 में गिरफ्तार किया।
  • करीब छह साल तक जिला अदालत में मामला चलने के बाद ब्राउनी को पिछले दिनों बरी किया।
  • पैसे ऐंठने से संबंधी प्रमाण पुख्ता नहीं मिले, 2021 में ही तीनों साथी की पहले जमानत हो चुकी थी।

ब्राउनी 2015 में आया था भारत

ब्राउनी नाइजीरिया से साल 2015 में भारत आया था। वह कुछ दोस्तों के साथ वीजा पर आया था। दिल्ली में उसने आटो पार्टस की दुकान पर काम किया। इसी बीच उसकी दोस्ती बद्रीश, शिवम और हरेंद्र से हुई। ये सभी मिलकर आनलाइन ठगी के काम में लग गए।

कई महिलाओं के साथ ठगी की

जबलपुर की महिला के अलावा इन लोगों ने और भी कई महिलाओं के साथ शादी डॉट कॉम के जरिए ठगी की है। ठगी का पैसा ये सभी अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसर्फर करवाते थे। दिल्ली में इन्होंने मकान भी किराए से ले रखा था। ब्राउनी का काम महिलाओं से फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनसे अंग्रेजी में बातचीत कर फंसाना था।

 

Back to top button