Other Districts

आमदी के 11 खिलाड़ियों का राज्य और राष्ट्रीय स्तर

लॉन टेनिस के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम, बास्केटबॉल की 3 बालिकाएं और सॉफ्ट टेनिस के 3 बालक राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन

आमदी / गुरुर । खेल के मैदान में आमदी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तथा विज़न इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आमदी के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। इनमें लॉन टेनिस के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे, जबकि बास्केटबॉल की 3 बालिकाएं और सॉफ्ट टेनिस के 3 बालक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह है।

लॉन टेनिस के 5 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए तेजेश कुमार देवांगन (पिता चोवा देवांगन), समर कुमार साहू (पिता तमेश्वर प्रसाद साहू), पुष्पांजलि साहू (पिता महेंद्र साहू), वासु साहू (पिता लवकुश साहू) और यश कुमार साहू (पिता एमन साहू) का चयन हुआ है।

इसे भी पढ़ें >> बालोद में जूट जिले भर के निजी चिकित्सक, सेवाभावी डॉक्टरों का सम्मान

14 वर्ष आयु वर्ग के इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 18 से 20 अक्टूबर तक दुर्ग में आयोजित किया गया। इसके बाद 23 से 27 अक्टूबर तक नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। खिलाड़ियों के चयन को उनकी मेहनत, लगन और खेल कौशल का परिणाम माना जा रहा है। अब उनसे राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आमदी और धमतरी जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है।

बास्केटबॉल में 3 बालिकाएं राज्य स्तर पर दिखाएंगी दम

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए बास्केटबॉल में ईशा साहू (पिता धर्मेंद्र साहू), ललिता धीमर (पिता सुखदेव धीमर) और पायल साहू (पिता मनोज साहू) का चयन हुआ है। ये तीनों बालिकाएं 23 से 26 अक्टूबर तक सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

सॉफ्ट टेनिस में 3 बालकों का चयन

सॉफ्ट टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दीपांशु साहू (पिता रेवा साहू), रुद्र निषाद (पिता भोजराम निषाद) और तन्मय साहू (पिता चेमन साहू) ने चयन हासिल किया है। ये खिलाड़ी भी 23 से 26 अक्टूबर तक अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय में खेल गतिविधियों और निरंतर अभ्यास के सकारात्मक परिणाम के रूप में देखी जा रही है।

जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग ने दी बधाई

आमदी के 11 खिलाड़ियों के चयन पर विधायक ओंकार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, उपाध्यक्ष कोमल यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक रामचंद्र देवांगन, कलेक्टर अविनाश मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी, जिला खेल अधिकारी शकीला देवदास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी जेपी देव, सीएमओ दीपक शुक्ला, प्राचार्य नवीन कुमार खरे, व्यायाम शिक्षक तमेश्वर प्रसाद साहू सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, आमदी और धमतरी जिले का गौरव बढ़ाएंगे। खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

Balod pratinidhi
अमीत मंडावी संवाददाता
whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button