Politics

विजय के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

रायगढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी विजय अग्रवाल के शक्ति प्रदर्शन ने बढ़ाई सियासी हलचल, नामांकन के दौरान सड़कों पर भीड़ का असर

रायगढ़। विधानसभा चुनाव की बिगुल फूंक चुकी है। इसी के साथ तमाम पार्टियों की टिकट जारी हुई एवं कुछ पार्टियों की टिकट आनी अभी कुछ सीटों पर बाकी है। वहीं रायगढ़ विधानसभा से बीजेपी की तरफ से रोशन लाल अग्रवाल को टिकट मिला एवं जनता कांग्रेस की तरफ से युवा चेहरे विभाष सिंह ठाकुर को।

विजय अग्रवाल का निर्दलीय दांव

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जब बीजेपी की टिकट जारी हुई, जिसमें रायगढ़ से रोशन लाल अग्रवाल को टिकट मिला। वहीं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने बीजेपी से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया। बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नामांकन फॉर्म भरा।

विजय अग्रवाल नामांकन जनसैलाब

नामांकन के दौरान भारी भीड़ उमड़ी, जिससे स्थानीय चौक-चौराहों पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित रही। विजय अग्रवाल के समर्थन में जुटी भीड़ को देखकर लोगों के मुंह से “अरे बाप रे” निकल जाना स्वाभाविक बताया जा रहा है।

विजय अग्रवाल नामांकन जनसैलाब रायगढ़ चुनाव भीड़ दृश्यविजय अग्रवाल नामांकन जनसैलाब, बढ़ी चुनौती

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय अग्रवाल इस चुनावी रण में पूरे दमखम के साथ उतरते नजर आ रहे हैं। उनका यह शक्ति प्रदर्शन अन्य प्रत्याशियों के लिए सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वर्तमान विधायक रोशनलाल अग्रवाल गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इसे भी पढ़े >> राजनांदगांव में करुणा शुक्ला के तीखे तेवर, रमन सिंह पर साधा निशाना।

चुनावी प्रक्रिया और आंकड़े

26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के बाद दूसरे चरण के चौथे दिन विजय ने नामांकन दाखिल कर दिया। प्रत्याशी 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 3 नवंबर तक जांच और 5 नवंबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इस चरण के लिए 20 नवंबर 2018 को मतदान और 11 दिसंबर को मतगणना होगी। कुल 1 करोड़ 53 लाख 85 हजार 983 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें पुरुष, महिला और तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके लिए 19 हजार 296 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

किसके सिर सजेगा ताज?

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रायगढ़ की जनता अपने मतों से किस प्रत्याशी को विधानसभा का ताज पहनाती है।

Back to top button