अनिल पुसदकर के नेतृत्व में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई टीम तैयार।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, बिलासपुर से लेकर बस्तर तक पत्रकारों को मिला प्रतिनिधित्व।

रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के गठन की औपचारिक घोषणा कर दी गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को सर्वसम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की सूची भी जारी की गई।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश इकाई का गठन
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी बिलासपुर के मनीष शरण को सौंपी गई है। वहीं जावेद अली जैदी एवं लवलेश द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विक्की पंजवानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसे भी पढ़ें >> अपने ही मुवक्किल पर वकील की हत्या का आरोप
प्रदेशभर के पत्रकारों को मिली संगठन में जिम्मेदारी
प्रदेश सचिव पद पर उमाकांत पाण्डे (अंबिकापुर), अब्दुल सुल्तान (कोरबा), पवन ठाकुर (रायपुर) और सतीश साहू (जगदलपुर) को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेश सह सचिव के रूप में नेमिश अग्रवाल (राजनांदगांव), आशीष बंगानी (धमतरी), हितेश साहू (दुर्ग) तथा संजीव गुप्ता (कवर्धा) को दायित्व सौंपा गया है।
सोशल मीडिया और महिला प्रकोष्ठ को भी मिला प्रतिनिधित्व
संगठन की डिजिटल गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से पंकज विश्वकर्मा और वैभव चौधरी (धमतरी) को सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है। वहीं महिला प्रकोष्ठ की चेयरमेन के रूप में निशा द्विवेदी को नियुक्त किया गया है।
पत्रकार हितों और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
प्रदेश कार्यकारिणी में मुकेश वर्मा, भीमराव चन्द्रिकापुरे, काशीनाथ प्रसाद, संतोष साहू, प्रकाश सिंह यादव, होरी लाल जायसवाल, विद्या भूषण, सजी मैथ्यू, सतीश गुप्ता, राजू वासवनी, गुड्डू बैरागी, विजय देवांगन, मुकेश सुमन और संजय वीरनानी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और पत्रकारिता के मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

