Crime

Bhopal Crime News: नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर की मारपीट

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में परिवार के साथ रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी नौवीं की छात्रा है। उसके मकान में सादाब नाम का युवक ऊपर की मंजिल पर किराए से रहता है।

HIGHLIGHTS

  1. पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
  2. छेड़छाड़,पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
  3. आराेपित किराएदार है, पहले भी परेशान करता था।

 भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर उसके मकान में किराए से रहने वाले युवक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में परिवार के साथ रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी नौवीं की छात्रा है। उसके मकान में सादाब नाम का युवक ऊपर की मंजिल पर किराए से रहता है। छात्रा ने स्वजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

उसमें बताया कि सादाब अक्सर उसे बुरी नीयत से घूरता रहता था। 23 सितंबर को सुबह नौ बजे सादाब ने किशोरी पर अश्लील कमेंट्स भी किया था, लेकिन उसने घर में किसी को कुछ नहीं बताया था। शुक्रवार को सादाब ने फिर किशोरी से अश्लील बात की, तो उसने विरोध किया। इस पर गाली गलौज करते हुए सादाब ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

उधर निशातपुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि देवर ने उसकी 15 वर्ष की बेटी को रास्ते में रोककर अश्लील हरकत की। पुलिस ने छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Back to top button

You cannot copy content of this page