Crime

करवा चौथ के दिन पत्नी का व्रत खुलवाकर पति ने लगाई फांसी।

करवा चौथ के दिन एक युवक ने पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झगड़े के बाद तनाव में आए युवक ने जंगल में पेड़ पर फंदा लगा लिया। परिवार को उसका शव पेड़ पर लटका मिला।

HIGHLIGHTS

  1. घरेलू बात को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद
  2. मामला थाना कैला देवी के सिहावली गांव का

एजेंसी, संभल। पति ने करवा चौथ के दिन पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी ने उसके लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर युवक ने जंगल जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।

मामला कैला देवी थाना के गांव सिहावली का है। महेश 26 पुत्र रामकिशोर एक इंटर कॉलेज में चौकीदार है। उसकी पत्नी प्रीति ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। महेश कॉलेज से घर आया, तो उनका किसी बात पर विवाद हो गया। इस बात से वह काफी तनाव में आ गया था।

महेश ने करवा चौथ की सारी रस्में पूरी की। उसने प्रीति का व्रत खुलवाया। उसके बाद रात 9 बजे वह प्रीति की साड़ी लेकर बिना किसी को बताए जंगल की ओर निकल गया।

जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव

महेश ने गांव के पास मौजूद एक तालाब के किनारे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर पर मौजूद लोगों को महेश नहीं दिखा, तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोगों को उसका शव पेड़ पर लटका मिला। उसको तुरंत उतारकर हॉस्पीटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महेश की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रीति भी सदमे हैं।

दूसरी खबर- युवक का सड़ा-गला शव लटका मिला

गांव पानीवाड़ा के जंगल में एक युवक का सड़ा-गला शव पेड़ पर लटका मिला। शव गमछे के सहारे लटका हुआ था, जिससे बदबू के कारण लोग परेशान हो गए। तोताराम नामक व्यक्ति चारा काटने गए थे। उनको बहुत तेज बदबू आ रही थी। उन्होंने नजदीक जाकर शव देखा, तो करीब 40 वर्षीय युवक पेड़ से लटका हुआ था। शव काफी दिनों से लटका मालूम हो रहा था। उसमें कीड़े भी लग चुके थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

Back to top button

You cannot copy content of this page