Chhattisgarh

नक्सलियों से जान बचाकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुची महिला सरपंच दंपत्ति।

*बप्पी राय

दंतेवाड़ा। जिले के हिरोली गांव की महिला सरपंच बुधरी कुंजाम अपने पति भीमा कुंजाम के साथ अपनी जान बचाकर दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के समक्ष पहुँची।

सरपंच बुधरी अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में

दंतेवाड़ा पहुँचने पर हिरोली सरपंच बुधरी कुंजाम ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष बताया कि नक्सली उनकी और उनके पति की हत्या करने वाले थे। इसलिये वो जान बचाकर वहाँ से भाग आये है।

नक्सली नेता देवा और विनोद उनकी हत्या करने वाले थे। उन्होंने ने बताया कि दोनों नक्सली नेता जन अदालत लगाकर उनकी हत्या करने वाले थे। नक्सलियों ने सरपंच व उसके पति पर किरंदुल डिपॉजिट 13 को अडानी को बेचने का आरोप लगाया था। उसके कारण नक्सली उनकी हत्या करना चाहते थे।

सरपंच बुधरी कुंजाम ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष कहा कि उन्होंने अपने पति के साथ दो दिन तक पुलिया के नीचे छुपकर अपनी जान बचाई थी। उनके दंतेवाडा पहुचने पर दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने उन्हें सुरक्षा का दिया आश्वासन दिया है।

Back to top button