Crime

बिलासपुर के एकता कालोनी में बछड़े के ऊपर युवती ने चढ़ा दी कार, तीसरे दिन हुआ जुर्म दर्ज

इंटरनेट मीडिया पर सोमवार की शाम एक वीडियो वायरल होने लगा। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह स्कार्पियो के चालक ने अपनी गाड़ी रिवर्स की। इसी दौरान एक मवेशी वाहन के नीचे आ गया। ड्राइवर ने वाहन रोककर मवेशी को निकालने के बजाए कई बार आगे पीछे किया। वाहन में दबने के कारण मवेशी की मौत हो गई।

HIGHLIGHTS

  1. यह पूरा हादसा सरकंडा क्षेत्र के एकता नगर कालोनी में हुआ है।
  2. सुबह स्कार्पियो वाहन में दबने के कारण मवेशी की मौत हो गई।
  3. कालोनी के मकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है।

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के एकता कालोनी में स्कार्पियो की चपेट में आकर मवेशी की मौत हो गई। यह हादसा पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में एक युवती का नाम सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर सोमवार की शाम एक वीडियो वायरल होने लगा।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह स्कार्पियो के चालक ने अपनी गाड़ी रिवर्स की। इसी दौरान एक मवेशी वाहन के नीचे आ गया। ड्राइवर ने वाहन रोककर मवेशी को निकालने के बजाए कई बार आगे पीछे किया। इससे वाहन के नीचे आए मवेशी की हालत खराब हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने वाहन आगे बढ़ा दिया। वाहन में दबने के कारण मवेशी की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह पूरा हादसा सरकंडा क्षेत्र के एकता नगर कालोनी में हुआ है। पास के मकान में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है।

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खमतराई में रहने वाले विकास सिंह ने घटना की लिखित शिकायत सरकंडा थाने में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कार रजनी दास चला रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

तेज रफ्तार बस की टक्कर से तीन मवेशियों की मौत, तीन गंभीर
बिलासपुर। सकरी मुख्य मार्ग स्थित बैंक के सामने तेज रफ्तार बस के चालक ने छह मवेशियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन गाभिन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में बस को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
सकरी के बाजारपारा में रहने वाले विजय यादव डेयरी फार्म चलाते हैं। बुधवार की शाम करीब छह बजे वे मवेशियों को चराने के बाद घर की ओर लौट रहे थे। वे अपनी छह भैंस को लेकर सकरी मुख्य मार्ग स्थित बैंक के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान बिलासपुर से मुंगेली की ओर जा रहे बस के ड्राइवर ने उनकी भैंसों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन गाभिन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन भैंस गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर सुजीत मसीह निवासी मुंगेली को हिरासत में ले लिया है। मवेशी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 325 व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 184 का अपराध दर्ज कर लिया है।

Back to top button