Chhattisgarh
पिक-अप में लदा 65 कट्टा धान जप्त, एस डी एम व खाद्य विभाग की कार्यवाही।


एसडीएम बी.आर. साहू के अनुसार बोलेरो क्रमांक सी जी 23 1472 दर्रीपारा से धान भरकर राजिम की ओर जा रही थी, नियमित व सघन जांच अभियान के तह्त इसे पैरी कालोनी के पास रोका गया।
मौके पर परिवहन कर्ता के पास किसी प्रकार का टोकन या अनुज्ञा पत्र नही पाया गया। जिस पर जप्ती कार्यवाही करते हुए मौके पर जप्तीनामा बनाकर वाहन तथा धान थाना प्रभारी सीटी कोतवाली के सुपुर्द किया गया।