सर्व सम्मति से प्रकाश यादव बने सीजेयु ब्लॉक अध्यक्ष।
छुरा(गरियाबंद)। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ब्लाक पत्रकार संघ छूरा का गठन जिला अध्यक्ष किरीट ठक्कर एवं जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर की अनुसंशा में सम्पन्न हुआ, जिसमें संरक्षक रिवेन्द्र दीक्षित एवं नागेश तिवारी, अध्यक्ष प्रकाश यादव उपाध्यक्ष तेजराम ध्रुव एवं हेमंत तिवारी, सचिव कुलेश्वर सिन्हा, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल जैन, सहसचिव किरण कुमार साहू को सभी सदस्यों ने समर्थन दिया। इस गठन में छुरा विकासखन्ड के हितेश दीक्षित, भूपेंद्र गोस्वामी, प्रमेन्द्र बिपरे, लेखराम साहू, अविनाश सोनी, ईशु सिन्हा, राकेश साहू इन सभी पत्रकारों ने जिला पदाधिकारी किरीट ठक्कर एवं मनोज सिंह ठाकुर की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की और ब्लाक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थन दिया।
छग जर्नलिस्ट यूनियन छूरा ब्लाक के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्व को कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाने व पत्रकारों की एकजुटता के लिए यथासंभव प्रयास करने की बात कही है!