CRIME

शिक्षा के मंदिर को मसाज पार्लर बनाने के समर्थन मे अनिरूध्द ठाकुर सरपंच सियनमरा।

सियनमरा पंचायत विवाद: पत्रकार को डराने-धमकाने की कोशिश और प्रशासनिक मौन पर उठे सवाल

बालोद। सियनमरा शिक्षिका विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के बाद जब मीडिया ने मामला उजागर किया, तो सियनमरा के सरपंच अनिरूध्द ठाकुर आपा खो बैठे। फोन कर प्रतिनिधि पर दबाव बनाने की नाकाम कोशिश में सरपंच ने कहा कि खबर से पहले उनसे संपर्क होना चाहिए था। सरपंच का दावा था कि अन्य मीडियाकर्मियों की मांगें ग्रामीणों ने पूरी की थीं और यदि प्रतिनिधि पहले मिलता तो उसकी इच्छा का भी ध्यान रखा जाता।

सियनमरा शिक्षिका विवाद पर सरपंच

सरपंच ने धौंस जमाते हुए कहा, “अब मैं भी देखता हूँ कि पंचायत के बिना इजाजत कौन अधिकारी कैसे कार्रवाई करता है।” उसने स्वीकार किया कि शिक्षिका से जुड़े ऐसे मामले पहले भी तीन से चार बार संज्ञान में आ चुके हैं, जिन्हें पंचायत स्तर पर दबा दिया गया था। सरपंच के इस रुख ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

बालोद सियनमरा प्राथमिक शाला परिसर और जांच अधिकारी
सियनमरा शासकीय प्राथमिक शाला, जहां अमानवीय कृत्य की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग की जांच जारी है।

ग्रामीणों के सामने सरपंच के दावों की खुली पोल

सत्यता परखने जब हमारी टीम सियनमरा पंचायत प्रांगण पहुंची, तो सरपंच भौचक्के रह गए। ग्रामीणों के सामने जब पूछा गया कि क्या किसी ने पैसे लिए, तो सबने कहा, “सर जी, आप तो पहले आए ही नहीं थे।” घिरे हुए देखकर सरपंच ने माना कि उनसे कहने में भूल हुई। लेकिन शिक्षिका के समर्थन पर सवाल सुनते ही सरपंच मौके से रफूचक्कर हो गए।

शिक्षा के मंदिर में अमानवीय कृत्य, विभाग ने शुरू की जांच

गुंडरदेही विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ महिला शिक्षिका पर गंभीर आरोप हैं। इस मामले में सियनमरा शिक्षिका विवाद गहराते ही गुंडरदेही विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई, जिसके बाद अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग की आधिकारिक अपडेट्स देखें।

जनप्रतिनिधियों के कड़े तेवर

  • कुंवर सिंह निषाद (विधायक, गुंडरदेही): “मैंने अधिकारियों को जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अमानवीय घटना में सहयोग करने वालों पर भी सख्ती होगी।”

  • लेखराम साहू (अध्यक्ष, भाजपा बालोद): “सरपंच का कथन निंदनीय है। निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

Back to top button