Crime

दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से किन्नर समाज में आक्रोश

किन्नरों ने पीड़िता के परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू (एडीजीपी) कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन ।

  1. बख्शी नगर मामले मेंकिशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं
  2. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया
  3. 16 वर्षीय किशोरी की मां आरोपितों के घर में घरेलू सहायक का काम करती थी

जम्मू के बख्शी नगर (Bakshi Nagar)में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से किन्नर समाज में आक्रोश है। सोमवार को किन्नरों ने पीड़िता के परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू (एडीजीपी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।

जम्मू। Jammu Crime: जम्मू संभाग  के बख्शी नगर इलाके में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को किन्नर समाज के लोगों ने लड़की के रिश्तेदारों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जम्मू (एडीजीपी) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर दुष्कर्म के आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया।

होटल में चार दिन रखा

प्रदर्शन में शामिल किन्नर समाज की महंत रबीना ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की मां आरोपितों के घर में घरेलू सहायक का काम करती थी। कई बार किशोरी भी अपनी मां के साथ जाया करती थी।

Back to top button