ओमप्रकाश चौधरी के विवादित बोल
खरसिया में चुनावी सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी के कथित धमकी भरे बयान से सियासत गरमाई

ओमप्रकाश चौधरी विवादित बयान से हलचल
ओमप्रकाश चौधरी विवादित बयान के बाद खरसिया विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। एक आईएएस से नेता बने भाजपा प्रत्याशी के भाषण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
ये हैं ओमप्रकाश चौधरी।

आईएएस से राजनीति तक का सफर :
भाजपाई आईएएस ओमप्रकाश चौधरी, प्रदेश भाजपा के नवोदित खरसिया से विधायक प्रत्याशी जिसने कलेक्टरी से इस्तीफा देकर नेतागिरी की राह पकड़ ली।
कहते हैं :- “जो मेरा साथ देगा मैं उसका साथ दूंगा, और जो मेरा साथ नही देगा उसपर कहर बनकर टूटूंगा…!
खरसिया विधानसभा के तपरदा में एक चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी; अपने मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे, अमूमन शौम्य दिखने वाले और आइएएस की डिग्रीधारी इस मानुष की शारीरिक भाषा से यह स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है कि कितना दम्भी है।
सरपंचों को लेकर कथित चेतावनी
अभी चुनाव परिणाम आए भी नहीं हैं, लेकिन आरोप है कि उन्होंने खरसिया ब्लॉक के कई सरपंचों को बुलाकर चेतावनी दी कि जीतें या हारें, वे कार्रवाई करेंगे। पंचायतों के फाइल खोलकर कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई।
अब जनता ही इन जैसे असमाजिक तत्वों को राजनीति का सबक सिखा सकती है।
