Crime

Guna News: चना और सोयाबीन से भरा ट्रक बायपास के ब्रिज से गिरा, दो घायल

केंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया ट्रक इंदौर से ग्वालियर की तरफ जा रहा था। जिसमें डॉलर चना और सोयाबीन भरा था। हादसे से की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

HIGHLIGHTS

  1. ट्रक रेलवे पटरी के पास गिरा, बड़ा हादसा टला।
  2. हादसे में ट्रक चालक और उसका सहायक घायल हुए हैं।
  3. शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुना। नेशनल हाईवे क्रमांक 46 के गुना बायपास पर कुशमोदा क्षेत्र में बीती रात एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया। ट्रक रेलवे पटरी के पास गिरा। गनीमत रही रेल पटरी पर ट्रक नहीं गिरा, नहीं तो रेल लाइन को भी नुकसान हो सकता था। हादसे में ट्रक चालक और उसका सहायक घायल हुए हैं, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

केंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया ट्रक इंदौर से ग्वालियर की तरफ जा रहा था। जिसमें डॉलर चना और सोयाबीन भरा था। हादसे से की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Back to top button