DURG

सांसद विजय बघेल से मिले आन्ध्र-उत्कल समाज के प्रतिनिधि

सांसद विजय बघेल से मिले आन्ध्र-उत्कल समाज के प्रतिनिधि, नई ट्रेन की मांग

दुर्ग नई ट्रेन शुरू करने की मांग को लेकर आन्ध्र-उत्कल समाज के प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल से मुलाकात की। आन्ध्र उत्कल संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर दुर्ग से विजयनगरम होते हुए पलासा और बरहमपुर तक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग रखी। इस दौरान समाज के प्रमुखों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सांसद का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सांसद विजय बघेल से दुर्ग से पलासा बरहमपुर नई ट्रेन की मांग को लेकर मिले आन्ध्र उत्कल समाज के प्रतिनिधि।
आन्ध्र-उत्कल समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर दुर्ग से पलासा–बरहमपुर तक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग की।

भिलाई (DURG) । आन्ध्र उत्कल संघर्ष समिति के अध्यक्ष व पूर्व रेल्वे सलाहकार समिति सदस्य के उमाशंकर राव ने बताया कि लंबे समय से नई रेल सुविधा दिये जाने की मांग पर धरना, प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल व वाहन रैली कर रेल प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यानाकर्षण किया गया। वर्तमान मे चल रहे ट्रेनों में भीड़ व लंबी आरक्षण की सूची से यात्रियों को सफर कर पाना मुश्किल हो गई है।

समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व रेलवे सलाहकार समिति सदस्य के. उमाशंकर राव ने बताया कि दुर्ग नई ट्रेन की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इसके लिए समिति की ओर से धरना-प्रदर्शन, क्रमिक भूख हड़ताल और वाहन रैली जैसे आंदोलन किए जा चुके हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में संचालित ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ और आरक्षण की लंबी प्रतीक्षा सूची के कारण लोगों को यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए दुर्ग से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के प्रमुख रेल मार्गों को जोड़ने वाली नई एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की मांग की गई है।

आन्ध्र उत्कल संघर्ष समिति के महासचिव टी डिलेश्वर राव, कोषाधिकारी ए करुणाकर राव, संघर्ष समिति सलाहकार बी जोगाराव, लिंगेश्वरराव, एस गुरुमूर्ति, पी नरसिंहलु , मल्लेश्वर बेहरा, वी राजाराव, पार्षद जे श्रीनिवास ने सांसद जी को ज्ञापन सौंपकर दुर्ग से पलासा बरहमपुर तक वया विजयनगरम नई एक्सप्रेस रेल सुविधा प्रारंभ करने की मांग किये।

समाज प्रमुख दुर्योधन राव, वी वैकुण्ठ राव, डी शंकर राव, के ईश्वर राव, ए जगन्नाथ राव, के पापा राव, जी माधव राव, के प्रसाद राव, एन भास्कर राव, के श्याम, के धर्मा राव, पी बालकृष्ण, ओम प्रकाश वर्मा, सत्यबाबू , बी सत्यनारायण एवं साथियो ने नई रेल सुविधा प्रारंभ करने की मांग कर नव निर्वाचित सांसद को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उज्वल भविष्य की कामना किये।

Back to top button