Crime

Deoria News: परीक्षा देकर लौट रही साइकिल सवार छात्राओं से सरेराह छेड़खानी, CCTV में कैद हुई घटना; वीडियो Viral

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक परीक्षा देकर घर लौट रही दो छात्राओं से सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है। एक ही बाइक पर चार शोहदे सवार होकर आए और छात्राओं रोक लिया। छेड़खानी करते हुए उन्‍हें खेत में ले जाने की कोशिश करने लगे। बड़ी मुश्‍किल से छात्राओं ने जान बचाकर भागा।

HIGHLIGHTS

  1. तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव के समीप सुबह हुई घटना, मुकदमा दर्ज
  2. छात्राओं को खेत में खींचने का बाइक सवार मनचलों ने किया प्रयास
  3. गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें की गई गठित

 तरकुलवा, देवरिया। विद्यालय से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहीं आठवीं की दो छात्राओं को रास्ते में रोककर एक ही बाइक पर सवार चार शोहदों ने छेड़खानी की। यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 9.45 बजे की है।

शोहदों ने खेत में खींचने का प्रयास किया तो छात्राएं साइकिल फेंक कर जान बचाकर भागीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। इसके पहले ही शोहदे मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो प्रसारित होने पर पुलिस हरकत में आई। अज्ञात चार शोहदों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Back to top button