Raipur

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 17 जुलाई को रायपुर में

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों की मौजूदगी

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रायपुर में
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

रायपुर, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 17 जुलाई, बुधवार को राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे होने वाले समारोह में एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे।

सम्मानित अतिथि

शपथ ग्रहण समारोह सम्मानित अतिथि बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर व पूर्व मंत्री,श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री अमर अग्रवाल, विधायक बिलासपुर व पूर्व मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में रखा गया है।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन पूरे प्रदेश के सराफा कारोबारियों को जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सोनी, महासचिव प्रकाश गोलछा व कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन ने कहा है कि बस्तर से अंबिकापुर, रायगढ़ से राजनांदगांव विकास व विस्तार के लिए समर्पित हमारी कार्यकारिणी अपना कार्यक्षेत्र रायपुर व बिलासपुर तक ही सीमित रखना नहीं चाहती है, पूरे प्रदेश के सराफा कारोबारियों को जोडऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एक प्रदेश सराफा व्यापार, सबका विश्वास सबका साथ। हमारा एक परिवार ..एसोसिएशन की भावना को लेकर पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यकाल संचालित करने के लिए शपथ भी पहली बार हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुनील ओटवानी की मौजूदगी में लेने जा रहे हैं।

पदाधिकारियों ने सभी सराफा कारोबारियों से परिवार सहित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

Back to top button