Crime

Burhanpur News: एक साल पहले बार-बार मारा था बुजुर्ग को फावड़ा और कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

अजय गोस्वामी, गजानन गोस्वामी और पुंडलिक गोस्वामी ने जगन्नाथ भारती की फावड़ा मार कर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

HIGHLIGHTS

  1. ग्राम अडगांव में कचरा डालने की बात पर हुआ था विवाद
  2. फावड़े से हत्या करने वाले तीन आरोपितों को कोर्ट ने दी सजा
  3. न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा तीनों युवकों को

बुरहानपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुई एक हत्या के मामले में न्यायालय ने तीनों आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। हत्या की यह वारदात 25 फरवरी 2023 को ग्राम अड़गांव में जमीन पर कचरा-गोबर डालने की बात पर हुई थी।

naidunia_image

जिसमें अजय गोस्वामी, गजानन गोस्वामी और पुंडलिक गोस्वामी ने जगन्नाथ भारती की फावड़ा मार कर हत्या कर दी थी। तीनों आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर मार्च 2023 में न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया था।

naidunia_image

वर्तमान में आरोपीगण जेल में बंद हैं। प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी शाहपुर विक्रम बामनिया द्वारा की गई थी। प्रकरण में शासन की ओर से सफलतापूर्वक पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्याम देशमुख द्वारा की गई थी।

Back to top button