Chhattisgarh

Big breaking : वन परिक्षेत्र सिंघोड़ा के जंगल में वन भैंसे के हमले से ग्रामीण घायल।

लक्ष्मी देवांगन, पिथौरा।

महासमुंद जिलान्तर्गत वन परिक्षेत्र सिंघोड़ा के वनांचल गांव बांझापाली के सत्यनारायण प्रधान उम्र 45 वर्ष को खेत में महुआ बीनते समय पीछे से वनभैंसा द्वारा जबरदस्त हमला कर दिया जिससे सत्यनारायण गंभीर रुप से घायल हो गया आसपास के लोगो ने किसी तरह वनभैंसा को खदेड़ कर घायल सत्यनारायण को 112 की मदद से खण्ड चिकित्सालय भेजा गया है।

घटना आज सुबह की बताई जा रही है, कुछ वर्ष पहले भी वनभैंसा क्षेत्र के रिहायशी इलाके में दहशत फैला चुका है। घटना की वन विभाग द्वारा अभी तक अधिकारीकारिक पुष्टि कि खबर नहीं आयी है।

https://chat.whatsapp.com/JxPycU2Y8e80e5eAjsfBot

Back to top button