Chhattisgarh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कल आयेंगे गरियाबंद।

चुनावी सभा को करेंगें संबोधित

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्टार प्रचारक अमित शाह कल 10 नवंबर शनिवार को दोपहर गरियाबंद पहुंचेगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेेंगे। इसके लिये नगर के गंाधी मेैदान में तैयारिया पुर्ण कर ली गई है , भाजपा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र सोमटेके ने जानकारी देते हुऐ बताया कि अमित शाह दोपहर 12 बज कर 10 मिनट पर हेलीकाॅप्टर से गरियाबंद पहुंचेगे उनके साथ छत्तीसगढ भाजपा प्रभारी अनिल जैन के आने की भी संभावना है, उनके साथ और कोैन-कौन होगा फिलहाल इसकी जानकारी प्राप्त नही हो सकी है।
गांधी मैदान में चुनावी सभा की तैयारी।
सुरेन्द्र सोमटेके के अनुसार अमित शाह गांधी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुऐ जिले के दोनो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशीयों के पक्ष में प्रचार करेंगे , इस चुनावी सभा में लगभग 25 हजार लोगो के आने की उम्मीद जताई जा रही है। अमित शाह करीब 1 घंटे गरियाबंद में रहेंगे।

*किरीट ठक्कर।

 

Back to top button

You cannot copy content of this page