Chhattisgarh

नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पार्षद एवं उपाध्यक्ष ने खोला मोर्चा।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने लगाया गुप-चुप तरीके से कोल वाशरी के लिये एनओसी जारी करने एवं कमीशन के बन्दरबाँट का आरोप।

*अंकित सोनी।
कोटा (बिलासपुर)। नगर पंचायत कोटा मे कांग्रेसियो एव्ं नगर पंचायत के पार्षदो ने नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता एव्ं सीएमओ द्वारा कोल वाशरी हेतु एनओसी जारी करने के विरोध मे मोर्चा खोला। नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बिना एमआईसी मेंबरों को कमिशनखोरी कर कोल वाशरी हेतु एनओसी जारी करने का आरोप लगाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता ने आधा दर्जन पार्षदों, अधिकारीयो एवं कर्मचारियो की मिलीभगत से कोल वाशरी के एनओसी हेतु योजना बना ली थी पर जैसे ही गुप-चुप तरिके से कोल वाशरी हेतु एनओसी जारी करने की खबर लगी, कोटा नगर के नागरिक एवं कांग्रेसी नगर पंचायत कार्यालय पहुचकर इसका पुरजोर विरोध किया एव्ं उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी।
मामला उग्र होता देख नगर पंचायत अध्यक्ष एव्ं सीएमओ मौके से नदारद हो गए, बाद मे मामले को बढता देख जब सीएमओ पहुची तब उन्होनें एनओसी निरस्त करने की बात कही तब जाकर मामला शांत हुआ। इस पूरे मसले पर पुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण त्रिवेदी ने कहा की नगर अध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता एव्ं सीएमओ ने कोटा के बड़ रहें पर्यावरण प्रदूषण को दरकिनार कर कोटा के हितों के विरोध मे निर्णय लिया। कांग्रेस पार्टी द्वारा उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस पूरे मामले मे भाजपायी पार्षदो ने भाजपायी अध्यक्ष का खुलकर विरोध किया।
वार्ड नं 2 के पार्षद प्रदीप कौशिक ने कहा की पहले भी नगर अध्यक्ष ने कोटा के हितो को दरकिनार कर एक कम्पनी को कोल वाशरी के लिये पहले भी एनओसी किया जा चुका है। इस बार भी बिना मुझे सूचना के गुप-चुप तरीके से कमीशन का बन्दरबाँट करने का आरोप लगाया।
नगर पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल शुरु से ही विवादो भरा रहा है। इससे पहले भी सीएमओ और नगर पंचायत अध्यक्ष पर कमिशनखोरी के आरोप लगते रहे है। वही ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा कि कोटा की जनता धूल एवं गन्दगी से त्रस्त है और नगर अध्यक्ष कमिशनखोरी मे मस्त है। उन्होने आरोप लगाया की एक के बाद एक कोल वाशरी खुलने से कोटा में दमा रोग के मरीजों की संख्या मे इजाफा होगा ओर कोटा की विजिबिलिटी भी कम हो सकती है जिससे वाहन दुर्घटनाएं होगी।

Back to top button