Raipur

साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ की 64 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी, विभिन्न जिलों के पत्रकारों को मिली जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने अपने मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 64 पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर जारी इस कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न जिलों और शहरों में कार्यरत पत्रकारों को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में प्रदेश संयोजक, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।
मीडिया प्रकोष्ठ में दिलीप कुमार साहू को प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं, सलाहकार मंडल में रायपुर के कौशल स्वर्णबेर, चंदन साहू, प्रदीप साहू, कमलेश साहू और राहुल सोन को शामिल किया गया है।

10 पत्रकारों को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में संतोष साहू (रायपुर), राकेश साहू (गरियाबंद), दीनदयाल साहू (भिलाई), अनंतराम साहू (रायपुर), संदीप साहू (राजनांदगांव), संतोष साहू (कसडोल), सतीश साहू (जगदलपुर), चूड़ामणि साहू (रायगढ़), डॉ. भूपेंद्र कुमार साहू (धमतरी) और महेंद्र साहू (रायपुर) को नियुक्त किया गया है।

पवन कुमार साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ
पवन कुमार साहू
प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पवन कुमार साहू और सह-कोषाध्यक्ष का दायित्व वाकेश साहू को सौंपा गया है। दोनों रायपुर के निवासी हैं।

प्रदेश सचिव पद पर 15 नियुक्तियां

प्रदेश सचिव के रूप में खोमन साहू (रायपुर), राममिलन साहू (धमतरी), थानेश्वर साहू (गरियाबंद), विश्वनाथ साहू (रायपुर), नीरा साहू (राजनांदगांव), पुरेन्द्र साहू (गरियाबंद), संतराम साहू (रायपुर), प्रमोद साहू (रायपुर), राम साहू (रायपुर), श्याम कुमार साहू (भिलाई), संजय साहू (रायपुर), राजकुमार साहू (जांजगीर), रेखराज साहू (महासमुंद), दानवीर साहू (बालोद) और गितेंद्र साहू (धमतरी) को शामिल किया गया है।

सह-सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची

प्रदेश सह-सचिव के रूप में देवेश साहू (बलौदाबाजार), रिया साहू (रायपुर), नोहर सिंह साहू (झलप), अशोक कुमार साहू (रायपुर), गोपी कृष्ण साहू (रायपुर), हीरालाल साहू (रायपुर), नीलम साहू (मगरलोड), ज्ञानेश्वर साहू (बिलासपुर), आशीष साहू (बिलासपुर) और जीवन साहू (कवर्धा) को जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें >> पति परमेश्वर की कुर्सी तो गई, लेकिन नाम पट्टिका का परचम लटक रहा !

वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टामन लाल साहू, सीमा साहू, पीलूराम साहू, नागेन्द्र साहू, पुष्पांजलि साहू, मौसम साहू, गोस्वामी साहू, शशिकांत साहू, नमित साहू, तेज साहू, टुमेश साहू, महावीर साहू और महेश साहू (सभी रायपुर), योगेश्वर साहू (कुरुद), लोकेश साहू (महासमुंद), हेमकुमार साहू (पलारी), विनय साहू (आरंग), प्रवीण साहू (नवापारा-राजिम), सोमनाथ साहू (भिलाई) और पारस साहू (रायपुर) को शामिल किया गया है।

विभिन्न जिलों के पत्रकारों को प्रतिनिधित्व

साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ की विस्तारित कार्यकारिणी में रायपुर के अलावा गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, बालोद, महासमुंद, जांजगीर, बिलासपुर, रायगढ़, बस्तर, कवर्धा और अन्य क्षेत्रों के पत्रकारों को भी स्थान दिया गया है। संगठन के अनुसार, मीडिया प्रकोष्ठ के माध्यम से साहू समाज की गतिविधियों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

whatsapp joining link
Join our whatsapp group

Back to top button