Crime

हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने चाय की दुकान मालिक को मारा चांटा, तो नौकरों ने कर दी उसकी हत्या

मध्य प्रदेश के नागदा में एक आदतन अपराधी का चाय की दुकान के मालिक महेंद्र जैन और उसके कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद महेश ने चाय की दुकान के मालिक को चांटा मार दिया था। इस घटना से गुस्साए नौकर उसे ढूंढ रहे थे, जैसे ही महेश दिखा तो चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

HIGHLIGHTS

  1. हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर 18 केस दर्ज थे।
  2. दो बार वो जिलाबदर भी हो चुका था।
  3. बदमाश चौराहे पर सट्टा खिलाता था।

 नागदा जंक्शन(Nagda News)। नागदा में चाय की दुकान पर विवाद में सेठ को चांटा मारने पर वहां काम करने वालों ने युवक को घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जिसकी हत्या हुई वो आदतन अपराधी था और उस पर 18 केस दर्ज थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है। गुर्जर मोहल्ला चौराहे पर स्थित महेंद्र जैन की चाय की दुकान पर गुरुवार सुबह महेश पुत्र राजू निवासी प्रकाश टॉकिज का विवाद हो गया था।

नौकर उसे ढूंढ रहे थे

इसके बाद महेश ने चाय दुकान मालिक महेंद्र जैन को चांटा मार दिया। इसके बाद से दुकान पर काम करने वाले नौकर आक्रोशित होकर महेश को ढूंढ रहे थे। शाम लगभग 5 बजे के करीब जवाहर मार्ग सुहाग गिफ्ट के सामने महेश को देखते ही रोहित पुत्र जुझार व उसके दो साथी ने चाकुओं से हमला कर दिया।

इससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार किया है। किशन लोदी व बाला पुत्र मनीष को शंका के आधार पर हिरासत में लिया है। पुलिस ने दुकानदार महेंद्र जैन को भी पूछताछ के लिए थाने में लाया गया।

महेश के खिलाफ दर्ज थे 18 केस, जिलाबदर भी हो चुका था

महेश शातिर अपराधी था। धारा 307 जैसे 18 अपराध दर्ज थे। दो बार जिलाबदर हो चुका था। उस पर एक बार रासुका की भी कारर्वाई हो चुकी थी। हाल ही में उसे तीन वर्ष के लिए बाउंड ओवर भी किया था। गुर्जर मोहल्ले चौराहे पर सट्टे कारोबार चलता है, जिससे कई गुंडे, बदमाशों ने वहां पर अड्डा बना रखा है।

बीच सड़क पर वाहन खड़े करने के कारण आने जाने में भी आमजन को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तंज कसने के कारण उधर से निकलने में महिलाएं कतराती हैं।

Back to top button

You cannot copy content of this page