ChhattisgarhConcern

शोकाकुल मुखिया परिजन और कलेक्टर के आश्वासन के बाद कबीरपन्थियों का धरना स्थगित।

*अब तक तो हम सभी में ब्वाल अंडा सुना, देखा और खाकर आजमाया भी था लेकिन इस अंडे की खातिर बवाल होते भूपेश के कार्यकाल में देखने को मिला है। दरअसल भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुपोषित गरीब बच्चो को सुपोषित आहार प्रदान करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ियों – स्कूलों में मध्यान्ह भोजन में अंडा देने की घोषणा की थी, जिसे लेकर प्रदेश की सियासत में बवाल मच गया और कबीर पंथ के अनुयायियों ने इसका पुरजोर विरोध कर दिया; जिसके पिछलग्गू कुछ एक राजनीतिक पार्टियों ने लाभ उठाकर अपनी रोटी सेंकने लालायित हो उठे थे। इसी तारतम्य में कल गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरु पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब अपने करीबन 1लाख कंबीर पंथी शिष्यों के साथ रायपुर-बिलासपुर हाइवे में दामाखेड़ा में बड़ी संख्या में राष्ट्रिय राजमार्ग पर धरनारत थे, जिससे राष्ट्रीय मार्ग में आवा-गमन बाधित हो गया था। आपको बता दें कि इस आंदोलन के समर्थन में भाटापारा से भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा भी मौके भी पहुँचे थे….

*दिनेश सोनी

*हेमंत साहू
दामाखेड़ा (रायपुर)। स्कूलों के मध्यान्ह भोजन में अंडा वितरण को बंद करने की मांग को लेकर रायपुर-बिलासपुर हाइवे में चल रहे कबीर पंथियों का विरोध-प्रदर्शन कलेक्टर के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है।

बीती रात गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कबीरपंथ के गुरु पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब, कबीर साहेब के भक्तों के साथ बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किये। पंथ श्री ने कलेक्ट के आश्वाशन और आज माननीय मुख्यमंत्री के माता जी के दशगात्र के कारण धरना को स्थगित किया है, इसके लिए कलेक्टर ने 2-4 दिन का समय मांगा है, यदि 2-4 दिनों में कबीरपंथीयो की मांग पूरी नहीं होने पर आगे विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
गुरुपूर्णिमा के दिन तकरीबन 1 लाख कंबीरपंथी दामाखेड़ा पहुचे, गुरुपूजन, चौका आरती कर, पंथ श्री के आदेशानुसार आंदोलन करने पहुंचे, उनके समर्थन में भाटापारा से भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा भी मौजूद थे। यह प्रदर्शन पूरी रात 12 घंटे तक चला है। विरोध प्रदर्शन की वजह से सड़क पर आ जाने से राष्ट्रीय मार्ग में आवा-गमन बाधित हो गया था।

Back to top button