Chhattisgarh
सातवीं की छात्रा ने कस्तुरबा आवासीय विद्यालय में लगाई फांसी
जिले के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर


बताया जा रहा है की छात्रा आज ही अपने घर से छात्रावास पहुंची थी , जिसे स्कुल ड्रेस में कक्षा में आने कहा गया, जिस पर वह छात्रावास की उपरी मंजिल पर कपडे बदलने गई और अपने पलंग के उपर बाल्टी रखकर पंखे से लटक गई।
सुचना पर कलेक्टर श्याम धावडे , पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर, एसडीएम बी आर साहु ,टी आई राजेश जगत सहित जिला शिक्षा अधिकारी एस एल ओगरे भी मौके पर पहुंच गये हैं।