Chhattisgarh

वन कर्मचारी संघ ने की डीएफओ राजेश पांडेय को हटाने की मांग।

*किरीट ठक्कर।
गरियाबंद। जिले के वन मंण्डलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के विरूध्द उन्ही के द्वारा सताये गये अधीनस्थ कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है ! डीएफओ की कार्यप्रणाली से परेशान, कई अधीनस्थ कर्मचारियों ने, वन कर्मचारी संघ से शिकायत कर वन मंण्डलाधिकारी गरियाबंद राजेश पाण्डेय को हटाये जाने की मांग की है।
कार्यालय : वनमंडलाधिकारी, गरियाबंद।
              जिले के वन कर्मचारियों के साथ साथ वन समितियों, वनोपज समितियों के लोग भी वनमण्डलाधिकारी की कार्य प्रणाली से परेशान है। कर्मचारियों संघ ने अपात बैठक कर सात सूत्रीय मांग में प्रथम बिन्दु में वन संरक्षक सह वनमण्डलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को हटाने की मांग प्रमुखता से रखी हैं, कर्मचारी संघ ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र डीएफओ को हटाने की मांग की हैं।
वन कर्मचारी संघ की बैठक।
छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ गरियाबंद जिला अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अगर डीएफओ राजेश कुमार को नहीं हटाया गया तो अट्ठारह फरवरी को जिले के वन कर्मचारियों ने वनमण्डलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा।  वन मंण्डलाधिकारी के कार्य काल में वन समितियों, वनोपज समितियों के खजाने को समितियों के पदाधिकारियों के बिना सहमति के मनमाने ढंग से खर्च करवाने का काम किया है जिससे समितियों को नुकसान पहुंचाने के सिवाय कुछ नही हुआ है।

Back to top button