Chhattisgarh

धान चोरो का आंतक : बालोद।

 बालोद। गुरुर ब्लाक के परसुली खुन्दनी, खोरदो अकलवारा कवंर गंगोरीपार जैसे अनेक गांव के किसान इन दिनो दहशत में है झेत्र में धान चोरो का आंतक इतना बढ़ गया है जिस कारण किसानो में रोष के साथ डर भी समाया हुआ है, वही जिला प्रसाशन इन किसानो में कोई दिलचस्पी नही ले रहा है।
बीते दिनो चुनाव के दौरान किसानो की बात करने वाले नेता भी गायब है परसुली निवासी टुकेन्द्र कुमार साहु /लालुराम साहु ने अपने पसीना बहाकर की अच्छी खासी धान का फसल कांटा सोसाइटी में बेचने के लिये टोकन कटाकर लगभग चालीस बोरा धान अपने खेत के पास के ब्यारा में बोरा में भर कर तैय्यार रखा था जिसे 1दिसंबर की आधी रात को चोरो ने धावा बोलते हुये हाथ साफ कर दिया। टुकेन्द्र कुमार साहु जब सुबह अपने रखे धान के बोरे को देखने गया तो उसकी मेहनत पर पानी फिरा मिला।
अपने किस्मत को कोसते टुकेन्द्र कुमार साहु आज लाचार अपने चोरी की हुई धान के बोरे को मंडी सोसाइटी में खोजते खोजते रह गया है।
बालोद जिला के यह इलाका धान के उपज में मामले में छत्तीसगढ़ है इन इलाको में धान चोरी की घटना फसलो के मिजाई के दौरान हर साल घटती है वंही जिला प्रसाशन के किसानो की अनदेखी के कारण चोरो का हौसला बुलंद है।टुकेन्द्र कुमार साहु ने धान चोरी की रिपोर्ट गुरुर थाना अतर्गत कवंर चौकी में दर्ज करा दी है।साथ ही पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

Back to top button