Chhattisgarh

धरमजयगढ़ में बच्चे को आग से बचाने के लिए माँ ने लगाई अपनी जान की बाज़ी।

*विनीत शर्मा

धरमजयगढ़ (hct)। धरमजयगढ़ स्थित आमपाली गांव में अपने तीन साल के बेटे को बचाते वक्त महिला खुद आग में झुलस गई। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 112 को सूचित किया जिसके बाद महिला को अस्पताल लाया गया।
मामले की संवेदना को देखते हुए एसडीओपो अर्जुन कुर्रे भी सिविल अस्पताल पहुंचे और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली ।
मामला धरमजयगढ़ थाना के आमपाली गांव का है। जहां सुबह करीब 9 बजे एक बड़ी घटना होते-होते टल गई। हिरन बाई का 3 साल का बालक अर्जुन अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते अर्जुन घर के पास खलियान में रखे पैरावट के पास पहुंच गया। अर्जुन माचिस से खेल रहा था तभी अचानक पैरावट में भीषण आग लग गई।
घटना की जानकारी मिलते ही हिरन बाई अपनी दुधमुही बच्ची को गोद में लिए अर्जुन को बचाने आग में कूद गई। उसके बाद गांववालों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Back to top button