Crime

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट

पति को शक था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं। उसने पत्नी का गला घोंट दिया और उसके पेट में कई बार चाकू घोंपा।

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति को शक था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं। उसने पत्नी का गला घोंट दिया और उसके पेट में कई बार चाकू घोंपा। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से एक हत्या का मुकदमा दर्ज है।

बांदा। तलाक की तारीख करने के बाद जिस महिला का हत्या कर शव गांव से डेढ़ किलो मीटर दूर बंधा के पास झाड़ियों में फेंका गया था। उसके हत्यारोपित पति ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाने के साथ उसके पेट में अनगिनत बार चाकू घोंपी थी। पुलिस हत्यारोपित गिरफ्तार पति को डीएनए सैंपल लेने के साथ जेल भेजा है।

बबेरू के एक गांव निवासी महिला का अपने पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था। इस कारण वह मायके में रहती थी। गुरुवार को वह कचहरी तारीख करने गई थी। लेकिन, वापस घर नहीं पहुंची, तो पिता ने शुक्रवार दोपहर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके कुछ घंटे बाद चरवाहों को उसका शव गांव के बंधा के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। नजदीक शराब की शीशी व सिगरेट के टुकड़े पड़े मिले थे।

Back to top button