Chhattisgarh

वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला का अनशन टूटा, मंच पर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारद्वय श्री विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग।

रायपुर। भूपेश बघेल सरकार की तरफ से उनके सलाहकार मंडल से एक मित्रवत नाते पहुंचे आदरणीय विनोद वर्माजी और आदरणीय रुचिर गर्ग ने अनशन स्थल पर आते ही अनशनरत वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला का आमरण अनशन समाप्त करने की पहल की।
विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग जी ने विशेष नीतियों से अवगत कराते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को गंभीरता से लेते हुए यह आश्वासन दिया कि सरकार इस विषय पर बेहद गंभीर है इसी कानून को अतिशीघ्र लागू करने की जदोजहद में जुटी हुई है।
माननीय मुख्यमंत्री के निर्णय का सम्मान करने की वार्ता के बीच बेहद सौहाद्र पूर्ण वातावरण में जूस पिलाकर अनशनधारी कमल शुक्ला को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया।
पश्चात मौके पर रुचिर गर्ग जी ने डॉक्टर को बुलवाया। जिन्होंने सामान्य परीक्षण कर उन्हें आंशिक कमजोर बताया और तत्काल कुुुछ फलाहार लेेनेे को कहा गया।
इस दरमियान स्थल पर उपस्थित रहे साथी पत्रकार अनिल मिश्रा, मृगेंद्र पाण्डे, दिनेश सोनी, गोपाल पाठक, विश्वनाथ राजू, अजित सिंह, सिद्धार्थ सिंह, गणेश बुधौलिया, अनिल अग्रवाल, महेश देेवांगन आदि।

Back to top button