छग क्रांतिकारी प0एलबी संघ छग के प्रांताध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा
*लक्ष्मी नारायण लहरे (कोसीर)
कोसीर (रायगढ़)। नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन शिव डहरिया सारंगढ़ अल्प प्रवास 24 जून को विश्राम गृह में हुआ इस मौके पर छग क्रांतिकारी प0एलबी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की, संघ के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी का गुलदस्ता से स्वागत करते हुए प्रांताध्यक्ष ने मंत्री जी को कहा प्रदेश के शिक्षा कर्मी बहुत दुःख भोगे है, 15 साल बाद अब आपकी सरकार से बहुत उम्मीद है। हमारी समस्या व मांग सरकार पूरा करे। सबसे पहले मानवीय संवेदना से जुड़ी अनुकम्पा नियुक्ति की लबित समस्या को निराकृत करने की मांग प्रांताध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने कहा दिवंगत शिक्षकों के परिवार दर-बदर की ठोकरें खा रहे हैं जो बेहद दुख की बात है जिसे मंत्री जी ने स्वीकार की बहुत जल्द निर्णय लेने की बात कही।
प्रदेश के समस्त शिक्षक एलबी जिनका 10 वर्ष सेवा हो गई है उन्हें क्रमोन्नत वेतन मान देने की मांग प्रमुखता से किया गया
जन घोषणा पत्र को तत्काल पूरा करने का आग्रह किया जिसमे 2 वर्ष पूरा कर लिया सभी शिक्षक प न नि संवर्ग का संविलियान करने व क्रमोन्नति देने जैसे सभी मांग पूरा करने का भरोसा मंत्री जी ने दिया एवम् सकारात्मक चर्चा हुआ साथ ही प्रांताध्यक्ष ने कहा वेतन भुक्तान की समस्या बनी हुई है पिछले 3 माह से वेतन भुगतान नही होने की बात कहीं जिस पर अविलंब अलाटमेंट जारी करने की बात कही वही खुली स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने की मांग के साथ-साथ स्वयं के खर्च में बीएड, डीएड करने पर वेतन वृद्धि देने व व्यायाम शिक्षकों को क्रमोन्नति पदोन्नति की भी मांग रखी। मंत्री जी से प्रांताध्यक्ष लैलून भारद्वाज के बीच लंबी चर्चा हुआ जिस पर मंत्री जी ने प्रस्ताव शासन को कैबिनेट में भेज कर सभी मांग पर निर्णय लेने की आश्वासन दिए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज प्रदेश सचिव रामशरण भारद्वाज वरिष्ठ सदस्य गजेन्द्र कुमार चौहान प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नेम चंद रात्रे जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार महेश ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष फकीरा यादव निरंजन अजय नर्मदा महिलांग सम्मिलित रहे।