Chhattisgarh

कलेक्टर-एसपी की ताबड़तोड़ कार्यवाही,धान की बोरियों से भरी मेटाडोर जब्त

HCT:बेमेतरा। जिले में धान के अवैध परिवहन संग्रहण एवं भण्डारण पर कार्रवाई जारी है। इसी के तहत आज कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर मुख्यमंत्री के बेरला प्रवास के उपरांत लौटते हुए सरदा के दाउ पूरनलाल पेट्रोल पंप के पास एक वाहन का औचक निरीक्षण किया।

जिसमें धान से भरी एक मेटाडोर को पकड़ा जिसमें 65 क्विंटल धान भरा हुआ था। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वाहन चालक द्वारा किसी भी प्रकार की वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। वाहन को धान समेत जप्त कर खाद्य एवं पुलिस विभाग की टीम को सौंपा गया। कलेक्टर एवं एस.पी के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे भी बेरला से लौट रहे थे।

Back to top button

You cannot copy content of this page