Chhattisgarh

मई में एयू की हो सकती है वार्षिक परीक्षाएं…विद्यार्थियों को तैयारी करते रहने की सलाह !!

HCT:रायपुर। अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं अगले महीने से शुरू हो सकती है, मई के पहले सप्ताह में बोर्ड के शेष पेपर आयोजित की जाने की सूचना जारी करने के बाद, विवि की परीक्षाएं को लेकर संभावना बनी हुई है। सबसे पहले ग्रेजुएशन अंतिम व पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा आयोजित होगी, ग्रेजुएशन प्रथम व द्वितीय वर्ष और पीजी प्रीवियस के परीक्षाओं में देरी होगी।

कोरोना वायरस से लॉकडाउन की स्थिति है। इसकी वजह से ग्रेजुएशन व पीजी की परीक्षाएं स्थगित है। इन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस मामले में विवि के अफसरों का कहना है कि अभी परीक्षा के आयोजन को लेकर शासन से कोई आदेश जारी नही हुआ है। फिर भी यह कहा जा सकता है कि इस महीने कोई परीक्षा नहीं होगी।

मई में ही परीक्षाएं हो सकती है।वही दूसरी ओर शिक्षाविदों का कहना है कि यदि लॉकडाउन खत्म हो गया यूनिवर्सिटी व कॉलेज खुल गए तब भी परीक्षा का आयोजन तत्काल नहीं हो सकता है। इसमें कम से कम 10 से 15 दिन का समय लगेगा। क्योंकि ग्रेजुएशन व पीजी की परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्र दूसरे जिले व राज्य से हैं। हॉस्टल खाली है इनके आने के बाद ही परीक्षा होगी।

इसलिए समय लगेगा गौरतलब है कि ए यू की वार्षिक परीक्षा में इस बार 167+ महाविद्यालयओ के परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे है। तीन मार्च से परीक्षा की शुरुआत हुई थी, जिसमे बाद में प्रथम व द्वितीय वर्ष को स्थगित किया गया एवम अंतिम वर्ष को चालू रखा गया। अब भी अंतिम वर्ष के कई पेपर होने बचे हैं।

खैर अभी तक उच्च शिक्षा मंत्रालय के तरफ से ऐसे कोई आधिकारिक सूचना जारी नही की गई है कि मई में एग्जाम होंगे । लेकिन कयास लगाए जा रहे है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि संयम बनाये रखें एवम परीक्षाओ की पूर्णतया तैयारी रखें।

https://chat.whatsapp.com/KRR704H0JtB60LwIs3hDW1

Back to top button