Chhattisgarh

विकासखन्ड शिक्षा अधिकारी को हटाने की मांग, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ भी समर्थन में ।

*किरीट ठक्कर।
गरियाबंद। विकास खन्ड शिक्षा अधिकारी डी पी सारथी को हटाने की मांग विभागीय लिपिकों ने की है, इस संबंध में पूर्व में ही लिपिक संघ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को ग्यापन सौंपा गया था। अब लिपिक वर्ग के समर्थन में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा भी समर्थन पत्र दिया गया है।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर के के बेहार को सौंपे गये पत्र में लिखा गया है की समय रहते यदि बीईओ डी पी सारथी को नही हटाया गया तो कर्मचारी फेडरेशन भी लिपिकों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खडा होने बाध्य होगा जिसकी समस्त जवाब देही शासन प्रशासन की होगी।
लिपिकों ने डी पी सारथी पर प्रताडित किये जाने , सेवा निवृत कर्मचारियों का पेशन निराकरण नही करने, पेशनरों के स्वत्वों के देयक पर हस्ताक्षर नही करने, कार्यालीन आकस्मिक व्यय व लेखन सामग्री का स्वयं क्रय कर देयक तैय्यार करने दबाव बनाना, बिना सामग्री क्रय किये सीधे बिल बनाने दबाव बनाना.. जैसे कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं।

Back to top button