Chhattisgarh

गुंडागर्दी पर उतर आए कांग्रेसी, कांसाबेल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पूनम गुप्ता और फ़ूड इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुलशन के बीच वायरल वीडियो… आप भी सुनिए।

*विनीत शर्मा
रायगढ़ संसदीय क्षेत्र जशपुर जिले के कांसाबेल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पूनम गुप्ता और कांसाबेल फ़ूड इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुलशन के बीच असंसदीय बात चीत का वायरल आडियो यह स्पष्ट करता है कि भूपेश सरकार में कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी न केवल गुडागर्दी पर उतर आए है वरन शासन के अधिकारी कर्मचारी चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने में लगे है। वायरल आडियो में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष यह स्पष्ट रूप से कहते हुए सुनाई दे रहे है कि मुख्यमंत्री की आम सभा को लेकर सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी कांग्रेसियो से बात कर रहे है, मिल रहे है, ग्राउंड देख रहे है।

सवाल यह उठता है कि आचार संहिता के दौरान इन अधिकारियों कर्मचारियों की इतनी हिम्मत कैसे हो गई वो चुनाव आयोग को अपने ठेंगे पर रखने का दुस्साहस करे। चुनाव आयोग इसे संज्ञान में ले कर कार्यवाही करे। प्रश्न है कि क्या भूपेश बघेल अधिकारियों और कर्मचारियों के दम पर लोक सभा चुनाव जीतने की मंशा रखते है, भूपेश बघेल इसे स्पष्ट करें।
वायरल आडियो में फूड इंस्पेक्टर पर कई जगहों पर अवैध वसूली के आरोप भी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए है जिससे स्पष्ट होता है कि भूपेश सरकार में अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह निरंकुश हो गए है और यह स्पष्ट हुआ है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता भूपेश बघेल के संरक्षण में न केवल प्रशासन को अपने पैरों की जूती समझ कर उनका बेजा स्तेमाल कर रहे है वरन अपने हित न सधने पे उन्हें माँ- बहन की अश्लील गालिया और देख लेने की धमकी भी दे रहे है। फूड स्पेक्टर से ब्लाक अध्यक्ष ने यह स्पष्ट तौर पर कहा है कि 13 तारीख को वो इस फूड इंस्पेक्ट को देख लेगा। उधर फूड इंस्पेक्टर ब्लाक अध्यक्ष पर पैसा मांगने की बात रिकार्ड करके रखने की बात कह रहा है जो यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता अधिकारियों से वसूली में लगे हुए है।
यह सम्पूर्ण प्रकरण को बेहद शर्मनाक और भूपेश सरकार के राजकाज का पर्दाफास करने वाला है। भूपेश बघेल की सभा और जुलूस में आम जनता के न पहुचने से वो बेहद निराश है जिसकी खीज वो भाजपा नेतृत्व और नेताओं पर अनर्गल बयानबाजी कर के निकाल रहे है। जनता आगामी लोक सभा चुनाव में इन सबका करारा जबाब देगी।

Back to top button