Crime

अवैध फीस वसूली में जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध एफआइआर दर्ज

15 हजार छात्रों से 25 करोड़ 21 लाख की जाय स्कूल ने की वसूली, अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  1. प्रशासन-पुलिस ने एक बार फिर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की।
  2. स्कूल प्रबंधन ने आय-व्यय की जानकारी में हेरफेर किया था।
  3. प्रशासन-पुलिस ने एक बार फिर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की।

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में अधिक फीस लेने के मामले में एफआइआर दर्ज करने के साथ ही जॉय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जो जानकारी दी थी, उसमें भी हेरफेर सामने आई। 15 हजार छात्रों से जाय स्कूल ने की वसूली।

जबलपुर (Jabalpur News)। निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन-पुलिस ने एक बार फिर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। विजय नगर स्थित जाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध विजय नगर थाने में एफआइआर दर्ज की है। थाना विजयनगर से आरोपी विक्टोरिया के लिए रवाना किया गया।

स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जानकारी में भी हेरफेर किया

एफआइआर दर्ज करने के साथ ही जाय एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन को आय-व्यय की जो जानकारी दी थी, उसमें भी हेरफेर सामने आई।

naidunia_image

15 हजार 600 बच्चों से 25 करोड़ 21 लाख अवैध फीस वसूली

स्कूल विभाग द्वारा की गई जांच में कई चौकाने वाले तथ्या सामने आए। स्कूल ने करीब 15 हजार 600 बच्चों से 25 करोड़ 21 लाख रुपये की अवैध फीस वसूली की।

स्वीकृति लिए बिना ही 10 फीसदी से ज्यादा फीस वसूली

इतना ही नहीं प्रशासन और शिक्षा विभाग से स्वीकृति लिए बिना ही 10 फीसदी से ज्यादा फीस वसूली। स्कूल के अध्यक्ष से 25 करोड़ से ज्यादा की कमाई को स्कूल आय की बजाए अन्य स्त्रोत से आय दिखाकर धोखाधड़ी की।

naidunia_image

प्रवेश फीस के अलावा राशि वसूली और इसे दान में दिखाया गया

इसके अलावा स्कूल के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन ने करीब 30 लाख से ज्यादा प्रवेश फीस के अलावा राशि वसूली और इसे दान में दिखाया गया।

naidunia_image

सभी को कमीशन के खेल से जुड़ा पया गया

इससे पूर्व जिला प्रशासन और पुलिस ने जबलपुर के दस थानों में स्कूल के संचालक, सदस्य, प्राचार्य को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुस्तक विक्रेता और प्रकाशक भी गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी को कमीशन के खेल से जुड़ा पया गया।

naidunia_image

दस प्रतिशत से ज्यादा फीस में बढ़ोतरी कर अभिभावकों से वसूले

अभी तक जिन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने दस प्रतिशत से ज्यादा फीस में बढ़ोतरी कर अभिभावकों से वसूले। इसके अलावा विभिन्न मद में विद्यार्थियों से शुल्क लिया गया। बता दे कि बैंक स्टेटमेंट भी पुलिस ने जुटाया जिसमें पैसों का लेनदेन हुआ है। पुलिस कमीशन के पैसे को किस माध्यम से लिया गया यह भी पता लगा रही है।

naidunia_image

अब तक यह हुए गिरफ्तार

  • ओमती-नेपियर टाउन निवासी अजय उमेश जेम्स, गोरखपुर निवासी शाजी थॉमस, गोलछा अपार्टमेन्ट निवासी लूबी मैरी साठे, सीएमएस कंपाउंड निवासी अतुल अनुपम अब्राहिम, क्रिश्चियन कॉलोनी घमापुर निवासी एकता पीटर
  • भेड़ाघाट- आदर्श नगर निवासी भरतेश भारिल, एसबीआई कॉलोनी गोरखपुर निवासी दीपाली तिवारी
  • संजीवनी नगर- गुप्तेश्वर निवासी चन्द्रशेखर विश्वकर्मा
  • गोराबाजार- नेपियर टाउन निवासी सूर्यप्रकाश वर्मा, शशांक श्रीवास्तव
  • तिलवारा- सुखसागर निवासी चित्रांगी अय्यर, रतन कॉलोनी निवासी सुबोध नेमा, राइट टाउन निवासी परिधी भार्गव
  • ग्वारीघाट- पीपी कॉलोनी ग्वारीघाट निवासी सोमा जॉर्ज
  • माढ़ोताल- नेपियर टाउन निवासी श्रीराम इन्दुरख्या, अशोक इन्दुरख्या, सगउ़ा निवासी मनमीत कोहली, इब्राहित ताज
  • बरेला-कटनी निवासी नीलेश सिंह, नेपियर टाउन निवासी क्षितिज जैकब
  • बेलबाग- डिसाइपल चर्च कंपाउंड निवासी ललित सालोमन
  • विजय नगर- जाय स्कूल के अध्यक्ष अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव गिरफ्तार।

naidunia_image

Back to top button