Crime

सरकारी जमीन पर भैंस बांधने पर झगड़ा, 15 मिनट में 15 फायर

महाराजपुरा क्षेत्र के आदित्यपुरम में सरकारी जमीन पर भैंस बांधने को लेकर दो पडोसियों में विवाद हो गया। विवाद में एक पडोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर 15 मिनट में 15 फायर किएा इस घटना में एक बुजुर्ग और एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

HIGHLIGHTS

  1. महाराजपुरा थाना क्षेत्र की घटना बुजुर्ग और युवक हुए घायल
  2. सरकारी जमीन पर भैंसे बांधने का झगड़ा बुधवार को जानलेवा बन गया
  3. पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाना शुरू कर दी

 ग्वालियर। सरकारी जमीन पर भैंसे बांधने का झगड़ा बुधवार को जानलेवा बन गया। किसान के बेटे को पहले तो पीटा, फिर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली चलाना शुरू कर दी। 15 मिनट तक रुक-रुककर गोली चलाते रहे। इस दौरान 15 राउंड फायर किए। किसान का बेटा और पड़ोस में रहने वाला बुजुर्ग घायल हो गए। दोनों को गोली लगी है। इन्हें इलाज के के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना महाराजपुरा क्षेत्र की है। पुलिस ने हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदित्यपुरम स्थित बीपी सिटी के पास रहने वाले रायसिंह गुर्जर और उसके पड़ोसी विष्णु गुर्जर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों के घर आसपास हैं। इनके घरों के पास सरकारी जमीन है।

इस जमीन पर भैंसें बांधने को लेकर अक्सर आपस में झगड़ते हैं। मंगलवार शाम को रायसिंह के घर विष्णु गुर्जर आया। रायसिंह उस समय घर पर नहीं था, इसके चलते उसकी पत्नी से विष्णु ने अभद्रता की। सुबह विष्णु अपने साथी छिन्ना गुर्जर, अर्जुन, परमाल, सोनू सहित अन्य लोग हथियारों से लैस होकर आए। विष्णु का बेटा गौरव घर के बाहर मिल गया तो उसे पीटना शुरू किया। जब पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग कैलाश गुर्जर बचाने आए तो हमलावरों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। 15 मिनट तक गोली चलाते रहे। गौरव और कैलाश को गोली लगी। फिर आरोपित भाग गए।

सरकारी जमीन अपनी बताता है विष्णु

गांव वालों ने पुलिस को बताया कि दोनों पक्षों के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे का विवाद है। भैंसे बांधते हुए यह लोग जमीन कब्जाना चाहते हैं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। लोग घरों में छिप गए।

Back to top button