रायपुर। 29 मार्च को बारनवापारा के अभ्यारण्य में बारनवापारा अभ्यारण्य में तीर कमान से फारेस्ट गार्ड को हमला करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी का नाम देव कमार है। आरोपी, पिथौरा थाना क्षेत्र के कमार डेरा का रहने वाला है।
आरोपी युवक
दो दिन पूर्व आरोपी; शिकार करने के उद्देश्य से बार क्षेत्र में तीर कमान लेकर पहुंचा रहा होगा कि वन्यजीव समझ कर फारेस्ट गार्ड पर तीर चलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना से घबराए शिकारी मौके से हो चुका था फरार…
अधिकारिक जानकारी के अनुसार बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में लगातार वन्य जीवों का शिकार होने की शिकायत पर वनकर्मी गश्त कर रहे थे। इस दौरान लोगों को जंगल में संदिग्ध रुप से घुमते हुए कुछ लोग दिखे थे। जिन्हें पकड़ने की कोशिश में वनकर्मी लुकते-छिपते जा रहे थे। झाड़ियों के बीच से पैरों की आहट पाकर एक शिकारी ने एक पेड़ के पीछे छुपकर वनरक्षक योगेश्वर सोनवानी को तीर कमान से वार कर दिया और जब तीर वनरक्षक को लगने का आभास हुआ तो मौके से भाग खड़े हुए थे।
तीर लगने से वनरक्षक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। साथ गए चौकीदार रामजी को वनरक्षक ने आवाज लगाई। चौकीदार रामजी ने वनरक्षक को घायल देखकर अधिकारियों को जानकारी दी। बार नवापारा अभ्यारण्य से एंबुलेंस से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे तत्काल रायपुर रिफर कर दिया। तीर वनरक्षक के पीठ में लगी थी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।