ChhattisgarhCrime

राजधानी रायपुर में कांग्रेसी नेताओं के दबाव पर पुलिसकर्मी के खिलाफ ही दर्ज कर दी रिपोर्ट

राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में कांग्रेसी नेताओं के दबाव में पुलिस ट्रेनिंग कैंप के एक पुलिसकर्मी पर ही झूठी एफ.आई.आर दर्ज कर दी गई, बता दें कि पूरा मामला माना कैंप के नजदीक बनारसी शराब दुकान आहता का है जहां पर युवक कांग्रेस के ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष आस मोहम्मद खान द्वारा पुलिसकर्मी कल्याण सिंह बांधे के साथ मारपीट, गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिसकर्मी के साथी विकास पांडे ने इमरजेंसी नंबर 112 पर संपर्क कर पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी जिस पर पेट्रोलिंग द्वारा मौके पर पहुंचे, पहले तो आरोपी कांग्रेसी नेता को थाने लाया गया व कल्याण सिंह बांधे के साथ की गई मारपीट पर अपराध क्र.285/19 में भारतीय दंड संहिता की धारा 294,323,506 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
ठीक उसके 1 घंटे बाद जब बड़े कांग्रेसी नेता थाने पर बहुत हंगामा करने लगे व क्षेत्र के विधायक से बात कराने की धमकी देने लगे तब माना थाने में पुलिसकर्मी पर ही काउंटर अपराध क्र.296/19 पर एफ.आई.आर दर्ज कर दी।
माना कैंप से पार्षद के.अबू का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेसी नेताओं की गुंडागर्दी चरम सीमा पर है, आज तो एक पुलिसकर्मी के साथ ही ऐसा अन्याय हो रहा है तो आम जनता शासन-प्रशासन से न्याय की क्या उम्मीद रखेगी?
अबू ने बताया कि उक्त आरोपी कांग्रेस नेता क्षेत्र के विधायक पुत्र के साथी है व घटना की सूचना होने पर बड़े कांग्रेसी नेताओं ने थाना पहुंचकर हंगामा किया व दबाव बनाने के लिए पुलिसकर्मी के ऊपर ही अपराध दर्ज करवाया जो की पूर्णता: झूठा व असत्य है । हम इसकी शिकायत माननीय राज्यपाल,मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस अधीक्षक रायपुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) से कर पूरे मामले की जांच करा न्याय की मांग करेंगे।

Back to top button