CHHATTISGARH

पत्नियाँ बनी पंच; पतियों ने ली शपथ ! पंचायत सचिव का चौकनें वाला खेला…

पंचायत सचिव निलंबन की कार्रवाई, जनपद पंचायत पंडरिया में अटैच मामले को तूल पकड़ते ही; मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दोषी सचिव को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव सम्पन हो चुके है, त्रि-स्तरीय इस चुनाव में 50% आरक्षण की बदौलत महिलाएं पंच और दूसरे पदों पर​ निर्वाचित हुई हैं, जहाँ चुनाव के परिणाम के बाद अब शपथ दिलाए जा रहे हैं, वहीँ पर पतियों की ओर से बागडोर संभालने की बेलगाम कोशिशें जारी है। शपथ ग्रहण की इस कड़ी में कबीरधाम जिला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला पंचों की जगह उनके पतियों को शपथ दिलाया गया…

कवर्धा hct : महिला पंचों की जगह पतियों को शपथ दिलाने के मामले में पंचायत सचिव निलंबन की कार्रवाई ने कबीरधाम जिले में पंचायत व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।, जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत परसवारा में नवनिर्वाचित पंच प्रतिनिधियों के प्रथम सम्मेलन 3 मार्च को आयोजित था। इसमें सरपंच सहित पंचों की उपस्थिति होनी थी। लेकिन महिला पंचों की जगह पहुंचे उनके पतियों को ही शपथ दिलाया दिया गया।

पंचायत सचिव निलंबन की कार्रवाई, जनपद पंचायत पंडरिया में अटैच

आरक्षण के चलते महिलाओं ने पंचायत चुनाव में अपनी जगह बनाई, पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसवारा में 7 महिलाओं को पंच बनने का मौका मिला, लेकिन ग्राम पंचायत परसवारा में पंचायत सचिव का चौंकाने वाला कारगुजारी सामने आया है। इसे ग्राम सचिव की शातिर चाल कहें या कि लापरवाही ?  हुआ यूँ कि नवनिर्वाचित 7 महिला पंचों की जगह सचिव महोदय ने उनके पतियों को शपथ दिला दिया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर सुर्खिया बटोर रहा हैं वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला पंचों के पति शपथ ले रहे हैं…

शपथ दिलाने का प्रावधान नहीं

पंचायतों में (यह नियम या आदेशित नहीं है) सरपंच और पंचों को शपथ दिलाने का कोई प्रावधान ही नहीं है। वैसे भी ग्राम पंचायतों में “सचिव से बड़ा पद सरपंच का होता है,” वह शपथ नहीं दिला सकता। इसके बाद भी ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा सरपंच और पंचों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया की जाती है।

इसे भी पढ़ें >> नक्सलियों से जान बचाकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुची महिला सरपंच दंपत्ति।

जैसे ही इसका वीडियो वायरल हुआ; मामले ने तूल पकड़ लिया, बात प्रशासन तक पहुंच गया। जिला पंचायत सीईओ ने पंडरिया जनपद सीईओ को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करें।

सचिव निलंबित

महिला पंच की जगह उनके पतियों को शपथ दिलाने के मामले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 में निहित प्रावधानों के अनुसार पंचायत सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर को निलंबित करते हुए जनपद पंचायत पंडरिया में संलग्न किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

whatsapp

 

Back to top button