Chhattisgarh

नक्सलियों ने प्लांट किये थे दो आईईडी बम, पुलिस की बीडीएस टीम ने किया नष्ट।

गरियाबंद। गरियाबंद – मैनपुर मार्ग में टिमनपुर मोड़ के पास नक्सलियों द्वारा बेनर पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस की ऑपरेशन टीम और बिंद्रानवागढ सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौक़े पर पहुंच सर्चिंग किया। मौक़े पर पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे स्वयं उपस्थित रहे, उनके निर्देशन पर सर्चिंग कार्यवाही कर वहाँ पर नक्सलियों द्वारा लगाए दो आईईडी को खोज कर सुरक्षित तरीक़े से बीडीएस टीम द्वारा विस्फोट किया गया।
नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुक़सान पहुँचाने की नियत से दो आईईडी लगाया गया था, जिसे पुलिस की सूझ-बूझ से सर्च कर सुरक्षित तरीक़े से विस्फोट किया गया। थाना मैनपुर में विधिवत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button